नपा ने की प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट जारी

Join Us

सात दिवस के अंदर दावे. आपत्ति आमंत्रित

नर्मदापुरम्। नगरपालिका में आए आवेदन की सर्चिंग के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना 2ण्0 के तहत पात्रता रखने वाले हितग्राहियों की आज लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसे नगरपालिका के सूचना पटल पर देखी जा सकती है। जारी लिस्ट में जिस किसी को आपत्ति हो वह समय सीमा में नगरपालिका में मय दस्तावेज के जानकारी उपलब्ध करा सकता है।

प्रधानमंत्री आवास योजना प्रभारी एवं नगपालिका के उपयंत्री महेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर प्रधानमंत्री आवास योजना 2़़़0 के तहत प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान 2 मई को आवेदन के पूर्ण परीक्षण के उपरांत पात्रता रखने वालों की सूची सर्व साधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित की गई है। आवेदकों की सूची नगरपालिका के सूचना पटल चस्पा की गई है। जिस पर सात दिवस के अंदर दावे आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त दावा आपत्तियों के निराकरण सक्षम प्राधिकारी द्वारा किया जाएगा।

Previous articleसक्षम द्वारा दिव्यागजनों के समुचित विकास हेतु वार्षिक योजना बनाई
Next articleलगातार चोरी की घटनाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा