सक्षम द्वारा दिव्यागजनों के समुचित विकास हेतु वार्षिक योजना बनाई

Join Us

प्रांत के जिलों के लोगों ने नर्मदापुरम में दो दिनों तक मंथन कर बनाई विस्तृत योजना

नर्मदापुरम। समदृष्टि, क्षमताविकास एवं अनुसंधान मंडल जिला नर्मदापुरम द्वारा वार्षिक प्रांत योजना बैठक का आयोजन नर्मदापुरम में किया गया। इस अवसर पर प्रांत के सभी जिलों के सक्षम के पदाधिकारी दो दिन का मंथन करने हेतु नर्मदापुरम पधारे। दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए पूरे देश में कार्यरत एकमात्र राष्ट्रवादी संगठन सक्षम के मध्य भारत प्रांत में आगामी एक वर्ष तक दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए क्या.क्या कार्य किए जाएंगे इसका निर्धारण नर्मदापुरम में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर जीए प्रांत संरक्षक रविंद्र कोपरगांवकर प्रांत अध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव सचिव दिनेश शर्मा सहित प्रांत के विभिन्न पदाधिकारी तथा जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने संबोधित करते हुए आगामी वर्ष के कार्यों का निर्धारण कराया। सात सत्रों में विभिन्न पदाधिकारियों ने संबोधित किया। समापन सत्र में डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौर ने संबोधन में सक्षम कार्यों को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

दोपहर को प्रान्त योजना बैठक के संपन्न होने के पश्चात सायं को जिले का संत सूरदास जयंती कार्यक्रम मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभूति कागज कारखाना के मुख्य महाप्रबंधक वेंकटेश कुमार राष्ट्रीय संगठन मंत्री सक्षम चंद्रशेखर प्रांत अध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव प्रख्यात चिकित्सक एवं विभाग संपर्क प्रमुख डॉ अतुल सेठा मंचसीन हुए। वेंकटेश कुमार ने अपने उद्बोधन में संत सूरदास के जीवन तथा उनके पदों के अर्थ भावार्थ निहितार्थ पर विस्तृत प्रकाश डालाए उन्होंने सक्षम के कार्यों की सराहना की। चंद्रशेखर राष्ट्रीय संगठनमंत्री ने सक्षम द्वारा दिव्यांग जनों द्वारा के लिए किया जा रहे कार्यों नेत्र कुंभ के माध्यम से दो लाख से अधिक लोगों के नेत्र परीक्षण और चश्मा वितरण की जानकारी दी। उन्होंने महान संत सूरदास जी के जीवन व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं और उनके कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। डॉ अतुल सेठा ने सक्षम नर्मदापुरम के पिछले तेरह वर्षों के कार्यों को उल्लेखित किया। इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष सक्षम डॉ आशीष चटर्जी ने बताया कि नर्मदापुरम जिला सदैव ही दिव्यांग कल्याण हेतु कार्यरत रहा है। इस वर्ष सक्षम के सभी तहसीलों में सक्षम की कार्यकारिणी बना ली गई है जिसके माध्यम से जिले के दूरदराज तक दिव्यागजनों तक विकास कार्य पहुंच सकेगा। उन्होंने बताया कि पूरे प्रांत में दिव्यांग कल्याण के कार्य हेतु सक्षम के तत्वावधान में सभी लोग एकजुट होकर कार्य करने हेतु प्रयास कर रहे हैं। यह कार्यक्रम स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया जिसमें तैयार की गई योजना को लेकर अगले एक वर्ष में विभिन्न कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर विभाग प्रचारक नरेंद्र यादव विभाग कार्यवाह देवी सिंह मीणा संस्कृतभारती के सहसंयोजक एवं जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस बिसेन संयोजक संतोष व्यास योगेश पवार श्रीमती अनीता दुबे सक्षम के जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह राजपूत सचिव दिनेश चौरे विनोद मुद्गल अखिलेश पाठक विकास अग्रवाल दीपेश दुबे अखिलेश गुप्ता बसंत चौहान विनीत यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात निकट के मंदिर परिसर में पाखड़ और गूलर के पौधों को रोपित किया गया।

Previous articleनेशनल मास्टर गेम्स में मप्र कबड्डी टीम रही प्रथम, नर्मदापुरम के गोपाल सिंह ने किया नाम रोशन
Next articleनपा ने की प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट जारी