नर्मदापुरम। हिमाचल प्रदेश में विगत दिनों नेेशनल मास्टर गेम्स का आयोजन हुआ। जिसमें देश के अनेक प्रांतों के खिलाडियाों ने हिस्सा लिया। कबड्डी के खेल में मप्र की टीम प्रथम विजेता रही। इस टीम में शामिल नर्मदापुरम के गोपाल सिंह ने नर्मदांचल का नाम रोशन किया। वहीं सिंगरोली से राजेंद्र कुमार भी टीम में शामिल रहे। इस उपलब्धी पर नर्मदापुरम के खिलाडियों ने गोपाल सिंह को शुभकामनाएं दी हैं।







