लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा

Join Us

कालोनियों के नागरिकों में बना हुआ है भय का वातावरण

नर्मदापुरम। शहर के अनेक क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इस कारण शहर के नागरिकों को पुलिस थाने में चोरी को रोकने के लिए ज्ञापन देना पड़ रहा है। सोमवार को शहर के समाजसेवी युवाओं के द्वारा इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए थाने में पहुंच कर चोरियों पर लगाम लगाने के लिए ज्ञापन दिया गया है। नागरिकों ने ज्ञापन में उल्लेख् किया है कि विगत कुछ महिनों से छोटी पहाडिया, ईडन पार्क व पहाडिया क्षेत्र के समीप स्थित कालोनियों व रहवासी क्षेत्रों में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। इस क्षेत्र में करीब 6-7 चोरियां हो चुकी हैं। जिसका पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इस कारण चोरों के होसले बुलंद हैं। चोर कुछ अंतराल बाद दूसरे स्थान पर चोरी कर रहे हैं। इस तरह चोरों के आंतक के चलते कालोनयों के नागरिकों में दहशत का माहौल है। पुलिस द्वारा गश्त भी नहीं की जा रही है। पुलिस के वाहन भी नहीं आते हैं। इससे चोर निश्चिंत होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मुख्यालय की कालोनियों में पुलिस की गश्त नहीं होने से नागरिक असुरक्षित मेहसूस कर रहे हैं। चाेरों के गिरोह सक्रिय हैं। इसी कारण लगातार चोरियां बढ़ती जा रही है। उन्हें पुलिस का भय ही नहीं है। ज्ञापन में यह मांग की गई है बीते दिनों हुई चोरियों की घटना का पर्दाफास किया जाए। चाेरों को पकड़ा जाए। साथ ही ज्ञापन में उल्लेखनीय बातों को गंभीरता से लिया जाए। ज्ञापन देने वालों में समाजसेवी स्वदेश सैनी के साथ ही दिनेश सगर, संदीप यादव, प्रियांशु सैनी, अंकित मेहरा, रंदीप धुर्वे, अभिषेक, तनिष्क सैनी, अंसुल मिश्रा, अज्जु मिश्रा, दीपक मजरे, मोहित कुशवाह, संदीप कुमार,बलवंत सिंह राजपूत, अर्जुन कहार सहित अनेक लोग शामिल रहे।

Previous articleनपा ने की प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट जारी
Next articleरीडर आईडी पर राजस्व प्रकरण पेंडिंग रखने वाले रीडरों पर प्रभावशील कार्यवाही की जाए – कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी