भोपाल(आरएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना की घोषणा के बाद देश का सियासी पारा गर्म है। मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस जातीय जनगणना को मुद्दा बनायेगी। जातीय जनगणना के मुद्दे पर राहुल गांधी जनता के दरबार में जाएंगे। इसी कड़ी में भोपाल में आगामी जून माह में बडी सभा का आयोजन होगा। राहुल प्रियंका सहित कांग्रेसी दिग्गज भोपाल में जुटेंगे। कांग्रेस जातिगत जनगणना को पार्टी की जीत बता रही है। कांग्रेस जातिगत जनगणना के मुद्दे पर बड़े वर्ग को साधने में जुटेगी। इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि- राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रूक्क आयेंगे और जातीय जनगणना को लेकर बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि- एमपी में एससी, एसटी पिछड़े वर्ग का शोषण हो रहा है। इस शोषण के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करेंगे। राहुल गांधी की जिन्हें जाति जानना है तो उनका शपथ पत्र पढ़ लें। पीसी शर्मा ने कहा कि- पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। अगर ऐसा है तो चिन्हित करें और कार्रवाई करें।








