जबलपुर। नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज के द्वारा बताया गया कि केबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन राकेश सिंह के निर्देशानुसार रानीताल चौक से शहीद स्मारक तक की सड़क का नाम ‘‘स्व. श्री ठाकुर शिवराज सिंह कटरा दादा मार्ग’’ नामकरण करने एवं केंट क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी के पत्रानुसार बंगाली कॉलोनी से मस्ताना चौक तक की सड़क का नाम परमपूज्य समाधिस्थ संत शिरोमणि आचार्य गुरूवर श्री 108 विद्यासागर जी महाराज मार्ग के नाम से किया जावेगा। उपरोक्त प्रस्ताव महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के द्वारा मेयर-इन-कॉउंसिल में पारित कर सदन की ओर अग्रषित किया गया। जिसे निगमाध्यक्ष रिकुंज विज के द्वारा सदन बैठक की पूर्व प्रत्याशा में स्वीकृति प्रदान की गई।








