रामायण-भजनावलि’ का लोकार्पण आज 3 को

Join Us

जबलपुर । पाथेय, गूंज, सुर-ताल एवं मधुर-पल के संयुक्त तत्वावधान में डाॅ. इंजी. दुर्गेश ब्यौहार ‘दर्शन’ गायक, गीतकार, संगीतकार द्वारा सृजित रामायण पर आधारित 108 भजनों की कृति ‘रामायण भजनावलि’ का लोकार्पण समारोह कला वीथिका भंवरताल में 3 मई को संध्या 6 बजे से आयोजित है । मुख्य अतिथि जगतगुरु डाॅ. स्वामी नरसिंहदेवाचार्य महाराज ,अध्यक्ष आचार्य डॉ. हरि शंकर दुबे होंगे। विशिष्ठ अतिथि आचार्य दया शंकर मिश्र, पं.बाल मुकुंद गौतम महाराज, डाॅ. अखिलेश गुमास्ता, पूर्व विधायक विनय सक्सेना एवं 96 वर्षीय विदुषी श्रीमती शीलवती ब्यौहार जी होंगी। तत्पश्चात अलंकरण, सम्मान, अभिनंदन एवं ‘भजन संध्या’ का आयोजन भी रखा गया है। संचालन राजेश पाठक, माधुरी मिश्रा, नेहा खरे एवं मंजू गोरे तथा संयोजन रवि जैन का रहेगा।

Previous articleजबलपुर की पारेषण प्रणाली को मिली मजबूती
Next articleमहापुरूषों के नाम से मार्गो का नामकरण किये जाने के संबंध में सदन बैठक की पूर्व प्रत्याशा में स्वीकृति प्रदान की गई – निगमाध्यक्ष रिकुंज विज