पाकिस्तानी नागरिकों को राहत, देश छोडऩे के लिए समयसीमा बढ़ाई गई

Join Us

नईदिल्ली,(आरएनएस)। भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को राहत देते हुए देश छोडऩे की समयसीमा बढ़ा दी है। केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तान के नागरिकों को अगले आदेश तक वाघा-अटारी सीमा के रास्ते लौटने की अनुमति दे दी है।गृह मंत्रालय के ताजा आदेश में पिछले आदेश में संशोधन किया गया है। पहले कहा गया था कि 30 अप्रैल को सीमा बंद हो जाएगी।मंत्रालय ने कहा कि आदेश की समीक्षा की गई है और आंशिक संशोधन के साथ अब यह आदेश दिया जाता है कि पाकिस्तानी नागरिकों को उचित मंजूरी के साथ अगले आदेश तक अटारी स्थित एकीकृत जांच चौकी से भारत से पाकिस्तान जाने की अनुमति दी जा सकती है।अभी तक 6 दिनों में 55 राजनयिक और उनके सहायक कर्मचारियों सहित 786 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा पार कर पाकिस्तान चले गए हैं।पाकिस्तान से 1,465 भारतीय वापस भारत आए हैं।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को 26 पर्यटकों की पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा हत्या के बाद भारत ने अल्पकालिक और सार्क वीजा रखने वालों को 27 अप्रैल तक भारत छोडऩे का निर्देश दिया था।
इसके अलावा मेडिकल वीजा रखने वालों के लिए समयसीमा 29 अप्रैल थी। गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को यह सुनिश्चित करने को कहा था कि कोई भी पाकिस्तानी निर्धारित समयसीमा से अधिक भारत में न रहे।
००

Previous articleपहलगाम हमला: कई दिन पहले पहुंच गए थे आतंकी, 3 और पर्यटन स्थल थे निशाने पर
Next articleआतंकी तहव्वुर राणा के वॉइस सैंपल का लिया जाएगा नमूना, कोर्ट ने दी इजाजत