नर्मदापुरम। श्री मनु तुलसी स्मृति मंच नर्मदापुरम के तत्वावधान में गुरूवार को श्री मनु तुलसी स्मृति सम्मान एवं काव्य गीत गोष्ठी का आयोजन डॉ गोपाल प्रसाद खड्डर के मुख्यातिथ्य व नगर श्री पं गिरिमोहन गुरू की अध्यक्षता में सरगम संस्था के सभागार में आयोजित हुआ। वरिष्ठ साहित्यकार संस्था अध्यक्ष जगदीश वाजपेयी विरही के द्वारा संस्था के द्वारा बीते 25 वर्षों से किए जा रहे आयोजन पर प्रकाश डालते हुए मजदूर दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए गए। पं गिरि मोहन गुरू द्वारा रचित शंकराचार्य चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी गायक नित्येंद्र कुमार शर्मा माखन नगर से पधारी कवयित्री कीर्ति प्रदीप वर्मा, डॉ मनीषा तिवारी, विचारक शिक्षिका श्रीमती रेखा रतनानी संस्था सहसचिव बाबूलाल कदम, पत्रकार बलराम शर्मा, गीतकार प्रदीप दुबे, डॉ हरिओम दीक्षित के द्वारा काव्य रचनाएं प्रस्तुत की गई।
रहेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार बलराम शर्मा, सुधीर व्यास, कवियत्री डॉ मनीषा तिवारी, कवि साहित्यकार हरिओम दीक्षित, विचारक, शिक्षिका श्रीमती रेखा रतनानी, संगीतज्ञ सोहन सिंह चौहान, डॉ मयंक तोमर का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम आयोजक संयोजक श्रीमती राधा लोटन सिंह राजोरिया संस्था अध्यक्ष जगदीश वाजपेयी सचिव वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार ज्योतिषाचार्य पं पंकज पटेरिया सह सचिव साहित्यकार बाबूलाल कदम के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं खड्डर ने कहा कि राजोरिया दंपत्ति के द्वारा यह रचनात्मक कार्यक्रम बीते 25 वर्षों से किया जा रहा है। श्री राजोरिया के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर काव्य रचना प्रस्तुत की। संचालन श्री कदम ने तथा आभार प्रदर्शन श्री राजोरिया ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के साहित्यकार पत्रकार, व नागरिक मौजूद रहे।







