नरवाई जलाने वालों पर जुर्माना की राशि अधिरोपित की गई

Join Us

नर्मदापुरम/  नर्मदापुरम जिले में खेत की नरवाई जलाने वालो पर लगातार जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। नरवाई जलाने वाले व्यक्तियों  पर जुर्माना की राशि अधिरोपित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा नरवाई जलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कृषक श्री प्रकाश चंद पिता मनोहर लाल ग्राम मूढापार द्वारा अपने दो एकड़ के खेत की नरवाई जलाने पर प्रकाश चंद पर 2500 रुपए की जुर्माने की राशि अधिरोपित की गई है।  इसी क्रम में ग्राम समोन के बृजमोहन दुबे पिता रघुनंदन दुबे पर 5000 रुपए की, ग्राम मूढापार के शुभम पिता दामोदर, अमन पिता दामोदर एवं अंकित पिता दामोदर पर 2500 रुपए की राशि, मूढापार के शुभम उर्फ वेदांत पिता विनय कुमार शर्मा पर 5000 हजार की राशि, ग्राम समोन के उदित दुबे पिता राजेंद्र प्रसाद दुबे पर 2500 रुपए की राशि, समोन के अक्षय दीवान पिता दिनेश दीवान पर 2500 रुपए की जुर्माने की राशि अधिरोपित की गई है।  इसके अतिरिक्त माखन नगर तहसील के विभिन्न ग्रामों के 6 व्यक्तियों पर द्वारा नरवाई जलाने पर 20 हजार रुपए की जर्माने की कार्रवाई अधिरोपित की गई है।

Previous articleश्री मनु तुलसी स्मृति मंच द्वारा प्रतिभाओं के सम्मान के साथ सजी गीत संगीत की संध्या
Next article03 मई से 09 मई तक विभिन्‍न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद