नर्मदापुरम/ मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत लाडली लक्ष्मी दिवस को उत्सव के रूम में जिला, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर आयोजित किया जाएगा। उक्त आयोजन 02 मई 2025 को प्रात: 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में लाड़ली बालिका द्वारा उद्बोधन, अपराजिता अंतर्गत मार्शल आर्ट का प्रदर्शन एवं लाडली बालिकाओं द्वारा प्रतिभा का प्रदर्शन संगीत, नृत्य, अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां आदि का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक स्तर पर “एक पेड़ लाड़ली लक्ष्मी के नाम से” लाड़ली लक्ष्मी वाटिका में जनप्रतिनिधियों और लाडली बालिकाओं द्वारा रोपित किया जाएगा। इस उत्सव के माध्यम से लाड़ली बालिकाओं को सम्मानित करने और उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।







