शिव विहार कॉलोनी की बदहाल सडक़ पर शुरू हुआ जीएसबी बिछाने का कार्य

Join Us

रहवासियों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे भाजपा नेता वीरेन्द्र सिंह मारण, सडक़ सुधार और अन्य समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन

भोपाल (संदीप पंडा)।
नीलबड़ स्थित शिव विहार कॉलोनी में सीवेज लाइन बिछाए जाने के बाद क्षतिग्रस्त हुई सडक़ के कारण लंबे समय से रहवासी परेशान थे। बारिश के चलते कच्ची सडक़ पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई थी, जिससे लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया था। बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

समस्या सुनते ही मौके पर पहुंचे वीरेन्द्र सिंह मारण

रहवासियों की शिकायत मिलने पर युवा भाजपा नेता वीरेन्द्र सिंह मारण स्वयं शिव विहार कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर सडक़ की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और संबंधित ठेकेदार को मौके पर बुलाकर तत्काल जीएसबी बिछाने का कार्य शुरू कराया।

मुख्य मार्गों का शीघ्र होगा सुधार

वीरेन्द्र सिंह मारण ने कहा कि कॉलोनी के दोनों प्रमुख मार्ग, जिनसे अधिकांश रहवासी आवागमन करते हैं, उन्हें जल्द से जल्द जीएसबी डालकर सुगम बनाया जाएगा ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सडक़ सुधार कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

अन्य समस्याओं का भी लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलोनीवासियों से पेयजल, नाली, सडक़ और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी भी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों से समन्वय कर इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

अवैध प्लाटिंग पर जताई नाराजगी

दौरे के दौरान शिव विहार कॉलोनी से सटी फार्म हाउस की जमीन पर कथित रूप से चल रही अवैध प्लाटिंग की गतिविधियों पर भी वीरेन्द्र सिंह मारण ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर संबंधित पटवारी को बुलाकर स्थिति की जानकारी ली तथा राजस्व नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

रहवासियों ने जताया आभार

सडक़ सुधार कार्य शुरू होने पर कॉलोनीवासियों ने राहत व्यक्त करते हुए वीरेन्द्र सिंह मारण का आभार जताया। उनका कहना है कि यदि सडक़ का स्थायी सुधार शीघ्र हो जाता है तो बारिश के मौसम में आवागमन की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।

Previous articleराजधानी के नीलबड़ समेत कई क्षेत्रों में धड़ल्ले से जारी अवैध प्लाटिंग, प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद सक्रिय भू-माफिया
Next article142 लोगों की मौत, 797 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान; 11 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट