भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने 108 कुंडीय महायज्ञ में पहुंचकर की पूजा-अर्चना

Join Us

सीहोर। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व नगर परिषद एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने नगर के सैकड़ाखेड़ी मार्ग माधव आश्रम पर शुरू हुए 108 कुंडीय अखिल विश्व गायत्री महायज्ञ में पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं नगरवासियों, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान गायत्री परिवार की दीदी वीणा चतुर्वेदी से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर गायत्री परिवार के सदस्यों ने श्री अरोरा का तिलक लगाकर सम्मान भी किया। इस अवसर पर श्री अरोरा ने कहा कि नगर में पहली बार 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ होने जा रहा है। यह सभी नगर वासियों के लिए गर्व की बात है। ऐसे आयोजन सनातन धर्म की रक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

Previous articleसनातनियों को संगठित होने की आवश्यकता है
Next articleसिद्धपुर की पावन भूमि में गूंजा गायत्री महामंत्र, शहर में निकली भव्य मंगल कलश यात्रा गूंजा.