पंचायती राज दिवस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

Join Us

स्वच्छता की ली शपथ

कश्मीर में हुई दुःखद घटना के लिए कार्यक्रम में सभी ने दो मिनिट का मौन रखकर दी श्रद्धाजंलि

नर्मदापुरम/  जनपद पंचायत नर्मदापुरम के सभागृह में गत दिवस जिला स्तरीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत के नेतृत्व में संपन्न हुआ। ज्ञात हो कि 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है क्योंकि 24 अप्रैल 1993 को संविधान के 73 वें संशोधन अधिनियम, 1992 को लागू किया गया था इस संशोधन के माध्यम से पंचायती राज को संवैधानिक मान्यता दी गई थी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन को बढ़ावा दिया गया था।

इसी तारतम्य में पूरे जिले में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायती राज दिवस मनाया गया एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। प्रधान मंत्री जी के कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण सभी जगह दिखाया गया। देश का मुख्य समारोह बिहार के मधुबनी जिले में झंझारपुर ब्लॉक के लोहना उत्तर ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर देश भर के पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई) और ग्राम सभाओं को संबोधित किया और विशेष श्रेणी के राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 भी प्रदान किये।

नर्मदापुरम के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष राधा पटैल, सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत, जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे, जनपद सीईओ हेमंत सूत्रकार जिला पंचायत सदस्य रमेश पटैल, उमेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर पटैल, जनपद सदस्य मनोज चौधरी,  सुखिया बाई जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी योगेन्द्र राय, जिला पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर ब्लाक समन्वयक रामकुमार गौर सहित जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

कार्यक्रम में जिले में अच्छा कार्य करने वाली पंचायतों के सरपंचों को भी सम्मानित किया। जिसमें नर्मदापुरम विकास खण्ड की जासलपुर की सरपंच नीलू मेहरा, सोहागपुर के सेमरी हरचंद के सरपंच चेतन्य मीना, केसला की कोहदा पंचायत के सरपंच शिवराम , माखननगर की बीकोरी पंचायत के सरपंच रामजीवन साध, पिपरिया की ग्राम पंचायत सुरेलाकला के सरपंच प्रशांत ठाकुर को सम्‍मानित किया। साथ ही स्वच्छता की सपथ ली गई एवं कश्मीर में हुई दुःखद घटना के लिए कार्यक्रम में सभी ने दो मिनिट का मौन रखकर दी श्रद्धाजंलि।

Previous articleबैंक के शाखा प्रबंधक होंगे पैक्‍स के प्रशासक
Next articleतालाब पर श्रमदान कर जल संरक्षण का दिया संदेश