तालाब पर श्रमदान कर जल संरक्षण का दिया संदेश

Join Us

चौतलाय गांव में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत हुआ कार्यक्रम

नर्मदापुरम/ जल गंगा संवर्धन अभियान 2025 के अंतर्गत ग्राम चौतलाय में जल संरक्षण को लेकर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड सिवनी मालवा द्वारा चयनित नवांकुर संस्था अभ्युदय लोक सेवा संस्थान, सेक्टर क्रमांक 03, धरमकुंडी, सिवनी मालवा के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में ग्राम चौतलाय के तालाब पर सामूहिक श्रमदान किया गया, जिसमें ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम सरपंच श्री रामजीवन साध ने किया। इस अवसर पर संस्थान के सेक्टर प्रभारी राहुल बाथव ने उपस्थित नागरिकों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया और विभिन्न जल संरक्षण के उपायों की जानकारी दी।

Previous articleपंचायती राज दिवस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न
Next articleआज स्वस्थ गांव, समृद्ध समाज, ट्राइडेंट ग्रुप की सौगात नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर