बैंक के शाखा प्रबंधक होंगे पैक्‍स के प्रशासक

Join Us

नर्मदापुरम/ जिले की सभी 99 पैक्स में शाखा प्रबंधकों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारिता द्वारा सह अधिनियम की धारा 49(7) ख के तहत यह नियुक्ति की गई है। हाल ही में सह अधिनियम में हुए संशोधन के अनुसार, पैक्स में बैंक के शाखा प्रबंधक भी प्रशासक नियुक्त किए जा सकते हैं। विभागीय प्रशासक द्वारा अन्य विभागीय कार्यों का निष्पादन,  ऑडिट, निरीक्षण और जांच करना, एवं निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन आदि कार्य किए जाएंगे।

Previous articleअवैध उत्खनन / परिवहन/भण्डारण के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही जारी
Next articleपंचायती राज दिवस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न