अवैध उत्खनन / परिवहन/भण्डारण के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही जारी

Join Us

05 डम्‍पर, 01 पोकलेन मशीन एवं 01 ट्रेक्‍टर ट्राली की गई जप्‍त  

नर्मदापुरम/ कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना से प्राप्त निर्देश के पालन में अवैध उत्खनन / परिवहन/भण्डारण के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सम्पूर्ण जिले में कार्यवाही जारी है।   खनिज विभाग द्वारा 09 अप्रैल 2025 को ग्राम-जासलपुर, तह०-नर्मदापुरम से 02 डम्पर क्रमांक-RJ09GE1021, डम्पर क्रमांक-MP05G7024, को रेत खनिज के ओव्हरलोड अवैध परिवहन में लिप्त पाये जाने पर जप्त कर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय नर्मदापुरम की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया एवं 12 अप्रैल 2025 को ग्राम-रामगढ़ (लुचगाँव) तह०-सिवनीमालवा से 01 डम्पर क्रमांक-MP47G6645, को रेत खनिज के ओव्हरलोड अवैध परिवहन में लिप्त पाये जाने पर जप्त कर पुलिस थाना शिवपुर की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया। 17 अप्रैल 2025 को ग्राम-बाबरी, तहसील-सिवनीमालवा से 01 पोकलेन मशीन को रेत खनिज के अवैध उत्खनन में लिप्त पाये जाने पर जप्त कर पुलिस थाना सिवनीमालवा की अभिरक्षा में एवं ग्राम-नवलगाँव, तह०-सिवनीमालवा से 01 जॉनडियर ट्रेक्टर ट्राली को रेत खनिज के अवैध परिवहन में लिप्त पाये जाने पर जप्त कर पुलिस थाना शिवपुर की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है एवं 24 अप्रैल 2025 को सिवनीमालवा से 02 डम्पर क्रमांक-MP47H0466, डम्पर क्रमांक-MP09DA1306, को रेत खनिज के ओव्हरलोड अवैध परिवहन में लिप्त पाये जाने पर जप्त कर पुलिस थाना सिवनीमालवा की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया। उक्त कार्यवाहियों में श्री दिवेश मरकाम जिला खनि अधिकारी, श्रीमती पिंकी चौहान खनि निरीक्षक, श्री कृष्णकांत सिंह परस्ते प्र० खनि निरीक्षक, हेमन्त राज खनिज सिपाही एवं होमगार्ड बल उपस्थित रहा। उक्त जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Previous articleकिसानों के लिए फसल विविधीकरण, उन्नत तकनीक से निर्मित कृषि यंत्रों से खेती, उर्वरकों का संतुलित उपयोग के बारे में व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाएं : कलेक्टर सोनिया मीना
Next articleबैंक के शाखा प्रबंधक होंगे पैक्‍स के प्रशासक