समेरिटंस विद्यालय परिसर में आयोजित सुरों की सरिता में सराबोर हुए संगीत प्रेमी

Join Us

नर्मदापुरम। हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसायटी हेम्स के कलाकारों की शानदार मनमोहक प्रस्तुति से समेरिटंस विद्यालय परिसर में आयोजित सुरों की सरिता में संगीत प्रेमी सराबोर हुए। पूरी दुनिया में भारतीय कला गीत संगीत गायन और वादन के प्रचार प्रसार का कार्य करने वाली संस्था के चेयरमेन डॉ आशुतोष कुमार शर्मा के संयोजन में उत्कृष्ट आयाेजन से नर्मदांचल के संगीत प्रेमी भाव विभोर हो गए। संस्था के 21 वें और अभी तक के 539 वे आयोजन में क्षेत्र तथा बाहर से अए हुए हजारों दर्शक संगीतमयी संध्या में मंत्र मुग्ध हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ से पूर्व देवी सरस्वती की पूजन अर्चन व दीप प्रज्जवलन अतिथियों व संस्था के कलाकारों के द्वारा किया गया। इस मौके पर मंच पर संस्था के चेयरमेन डॉ आशुतोष शर्मा, के साथ ही उनकी मां श्रीमती पुष्पावती शर्मा, प्रशांत हर्णे, राकेश फौजदार, संतोष शर्मा, पं भालचंद्र खड्डर, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, तहसीलदार देव शंकर धुर्वे, सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे।

इन कलाकाराें ने दी प्रस्तुति

कार्यक्रम में विकास बाबू शहनाई, डा सुनीता टिकोरे गायन राजेंद्र सिंह सोलंकी तबला गुरु गजेन्द्र पांडा ओड़िशी, लिली भट्टाचार्य कथक चंदन मंडल संतूर स्वामी नारायण पिल्लई घट्टम और ऋषभ सोनी ने तबला पर अपनी प्रस्तुति दी।

सरिता सम्मान

पं प्रोसेन जीत पोद्दार का भारतीय संस्कृति सरिता सम्मान से अलंकृत किया गया। इस गीत संगीत से भरी महफिल में समेरिटंस ग्रुप के अनेक विद्यालयों के प्राचार्य स्टाफ सहित शहर के हजारों संगीत प्रेमी मौजूद रहे। संचालन प्रमोद शर्मा ने तथा आभार प्रदर्शन सुमिता द्विवेदी ने किया।

Previous articleस्वस्थ गांव समृद्ध समाज, के तहत ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर अाज
Next articleकिसानों के लिए फसल विविधीकरण, उन्नत तकनीक से निर्मित कृषि यंत्रों से खेती, उर्वरकों का संतुलित उपयोग के बारे में व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाएं : कलेक्टर सोनिया मीना