नर्मदापुरम। ट्राइडेंट ग्रुप की इकाई के अंतर्गत हेल्थ ऑन व्हील मोबाइल एम्बुलेंस द्वारा परियोजना की शुरूआत मधुबन अस्पताल ट्राइडेंट ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की इकाई के सहयोग से किया जा रहा है। इस पहल के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में उपलब्ध निःशुल्क सेवाएं अनुभवी डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवम परामर्श बीपी शुगर और एचण्बी हीमोग्लोबिन की जांच, दवाईयों का वितरण किया जाएगा। गंभीर मामलों के लिए रेफर एवं मोबाइल एम्बुलेंस की सुविधा रहेगी।
ग्रुप के द्वारा आव्हान किया गया है कि खुद भी आएं और अपनों को भी साथ लाएं। एक स्वस्थ गांव की दिशा में यह कदम मिलकर बढ़ाएं। स्वास्थ्य शिविर पीलिकरार में आज 26अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा।







