संस्कार भारती जबलपुर द्वारा मनाया गया भू अलंकरण (पृथ्वी)दिवस

Join Us

आज दिनांक 22 अप्रैल को संस्कार भारती जबलपुर द्वारा संस्कारधानी जबलपुर के हृदय स्थल नगर निगम चौक पर विश्व पृथ्वी दिवस और भू अलंकरण दिवस के संदर्भ में एक रंगोली का निर्माण किया गया यह निर्माण संस्कार भारती की देशभर की 1200 इकाइयों द्वारा अपने-अपने स्थान पर एक ही निश्चित प्रारूप को रंगोली के माध्यम से दर्शाया गया यह कार्य जबलपुर नगर निगम चौक पर संस्कार भारती जबलपुर द्वारा किया गया ।आज के इस भू अलंकरण दिवस के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वेद प्रकाश जी पूर्व नगर निगम कमिश्नर थे। सर्वप्रथम भू देवी (पृथ्वी) का पूजन किया गया। तत्पश्चात संस्कार भारती जबलपुर के कार्यकर्ताओं व्दारा बनाई गई रांगोली का निरिक्षण वेदप्रकाश जी, निखिल देशकर जी, प्रभात दुबे जी, विजयश्री जी,संजय मिश्रा,संजय सागर जी, महेश मानव जी एवं समस्त कार्यकर्ताओं व्दारा किया गया । रंगोली बनाने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं भेंट के द्वारा मुख्य अतिथि द्वारा किया गया ।पश्चात के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री वेद प्रकाश जी व्दारा
अपने वक्तव्य में आज के पृथ्वी दिवस वसुंधरा दिवस के संदर्भित वक्तव्य दिया उनके द्वारा यह कहा गया कि यह वसुंधरा दिवस भले ही विश्व भर में 190 देश से ज्यादा देशों द्वारा मनाया जाता है परंतु यह दिवस भारत के द्वारा भारत की सनातन संस्कृति के द्वारा निरंतर कई वर्षों से मनाया जाता है। वास्तव में 1970 से यह विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन हो रहा है परंतु भारतीय परंपरा के अनुसार हम अपने पर्यावरण की रक्षा के लिए निरंतर प्रत्येक दिन ही प्रयत्नशील रहते हैं भारत की संस्कृति अपने प्रत्येक कण कण के बारे में श्रद्धा से झुकी हुई है वह हर तत्व का हर वस्तु का कहीं ना कहीं वैज्ञानिक और पौराणिक महत्व ध्यान में रखते हुए उसको सहेजने के लिए उत्सव को मनाने का प्रयोजन हमेशा करते हैं ।इसी तरह वसुंधरा दिवस भी इसी का एक अंग है इस दिवस पर संस्कार भारती द्वारा जो यह आयोजन किया गया है वास्तव में हमारी लुप्त होती हुई रंगोली विद्या को पुनर्जीवित करने का एक प्रयास है ।जिसे पृथ्वी दिवस या भू अलंकरण दिवस से जोड़ा गया है ।उन्होंने कहा कि संस्कार भारती के द्वारा किए जा रहे इस आयोजन की मैं भूरी भूरी प्रशंसा करता हूं एवं मेरे द्वारा संस्कार भारती के विभिन्न कार्यक्रमों में जो भी सहयोग लगेगा उसे देने में मैं सहर्ष तैयार हूं ।उन्होंने सभी का अभिनंदन भी किया। संस्कार भारती के महानगर जबलपुर के अध्यक्ष इंजीनियर प्रभात दुबे जी ने अपनी बात रखते हुए संस्कार भारती के बारे में सभी को जानकारी प्रदान की एवं भू अलंकरण दिवस के बारे में संस्कार भारती की भूमिका भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन रंगोली विधा के प्रांत प्रमुख मुनीष जी जैन के द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने माननीय वेद प्रकाश जी एवं महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू” , नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव जी, जनसंपर्क अधिकारी संजय मिश्रा एवं समस्त कर्मचारियों का सहयोग हेतु आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में संस्कार भारती के प्रांत सह महामंत्री निखिल देशकर, उपाध्यक्ष श्रीमति विजयश्री मिश्रा, नगर निगम सहायक जनसंपर्क अधिकारी संजय मिश्रा जी,नगर महामंत्री संजय सागर सेन,राजेश खरे, राकेश पाठक, महेश मानव,दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

Previous articleआज की जनसुनवाई में प्राप्त हुए 15 प्रकरण
Next articleजूडो: शिविर में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को लाने का किया जाएगा प्रयास