जूडो: शिविर में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को लाने का किया जाएगा प्रयास

Join Us

जबलपुर। जबलपुर जिला जूडो संघ के अध्यक्ष रवि गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के मार्गदर्शन में खेल एवम् युवा कल्याण विभाग तथा शालेय शिक्षा विभाग एवम् क्रीड़ा भारती महानगर व जिला जूडो संघ के संयुक्त तत्वाधान में 24 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन जूडो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शहर के विभिन्न क्षेत्र में किया जा रहा है। जिला जूडो संघ के सचिव व वरिष्ठ जूडो कोच आबिद हुसैन खान ने बताया कि इस ग्रीष्मकालीन जूडो प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य जूडो के विकास के लिए नई-नई प्रतिभाओं की खोज करना उन्हें जूडो की नवीनतम तकनीक तथा बारीकियों से अवगत कराना है। श्री खान ने आगे बताया कि शिविर के दौरान अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ियों को लाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे हमारे नवोदित खिलाड़ी कुछ नया सीखने का प्रयास करें। जूडो की अहम भूमिका को आत्मरक्षा एवं आत्मविश्वास की दृष्टि से एक आवश्यक खेल कला मानते हुए प्रत्येक विद्यार्थी विशेष कर छात्रों को आवश्यक रूप से इस खेल का प्रशिक्षण लेना समाज एवं स्वयं उनके लिए लाभप्रद है। यह जूडो प्रशिक्षण शिविर शहर के श्री त्रिभुवनदास मालपानी हायर सेकेंडरी स्कूल मिलोनीगंज, पी.एम. श्री रानी दुर्गावती शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगानगर गढ़ा (कोच नौशीन अंजुम), कछपुरा स्कूल गुलौआ चौक रेलवे क्रॉसिंग (कोच मनीष श्रीवास्तव) तथा होली लाइट चिल्ड्रेंस एकेडमी जयप्रकाश नगर अधारताल जबलपुर (कोच तावेज़ अली) में एक साथ आयोजित किए जा रहे हैं। जो भी छात्र एवं छात्राएं उक्त शिविर में भाग लेना चाहते हैं वह संघ के सचिव आबिद खान से मोबाइल नंबर 6265428080 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते हैं।

Previous articleसंस्कार भारती जबलपुर द्वारा मनाया गया भू अलंकरण (पृथ्वी)दिवस
Next articleअमृत काल की अनुपम सौगात