आज की जनसुनवाई में प्राप्त हुए 15 प्रकरण

Join Us

जबलपुर। आज निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त वेदप्रकाश ने जनसुनवाई कक्ष में आज दिनांक 22 अप्रैल 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से 01ः00 बजे तक नागरिकों की समस्याएॅं सुनी। इस दौरान भवन शाखा की 4, अतिक्रमण की 5, स्थापना की 1, पी.एम.ए.व्हाय. की 1, स्वास्थ्य की 2 एवं 2 संभागीय स्तर से संबंधित कुल 15 जनसमस्याएॅं प्राप्त हुई, जिसका निराकरण सुनवाई के दौरान ही किया गया। सहायक आयुक्त वेदप्रकाश ने बताया कि सभी प्राप्त शिकायतें संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निराकरण हेतु प्रेषित की गयी हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम के संभाग क्रमांक 1 से 16 में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया तथा नागरिकों की समस्याएॅं सुनी गई और उनका निराकरण भी कराया गया। जनसुनवाई के दौरान सभी विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

Previous articleसिविल सर्विस डे के उपलक्ष्य में शहर के जनप्रतिनिधियों द्वारा शहर में सुशासन और सुव्यवस्थित विकास कार्यो को धरातल पर उतारने वाले कलेक्टर और निगमायुक्त को किया गया सम्मानित
Next articleसंस्कार भारती जबलपुर द्वारा मनाया गया भू अलंकरण (पृथ्वी)दिवस