ग्राम धांसाई में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संगोष्ठी का आयोजन

Join Us

नवांकुर संस्था क्षितिज वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन केसला के सहयोग से आयोजित हुआ कार्यक्रम

नर्मदापुरम/ मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश अनुसार संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम धांसाई में एक महत्वपूर्ण जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर संस्था क्षितिज वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, केसला के सहयोग से किया गया। संगोष्ठी में ग्रामवासियों, विशेषकर किसानों को जल संरक्षण के विविध उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

संगोष्ठी में मुख्य रूप से हैण्डपम्प के आसपास सोखता गड्ढा बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया ताकि भूजल स्तर को बढ़ाया जा सके और जलभराव की समस्या से बचा जा सके। साथ ही, खेतों के पास बहने वाले नदी-नालों में वर्षा जल को रोकने के सरल व कारगर उपायों की जानकारी देकर किसानों को प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर जल संरक्षण से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा की गईं और उपस्थित ग्रामीणों ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव-गांव में जल संरक्षण की भावना को मजबूत करना और भावी पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों को सुरक्षित रखना है।

Previous articleजल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पचलावरा ग्राम में तालाब गहरीकरण एवं सफाई कार्य संपन्न
Next articleसिवनी मालवा में तालाब की सफाई हेतु जन सहभागिता से हुआ श्रमदान