जबलपुर। गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार गोरखपुर में प्रबंधक कमेटी और साध संगत के सहयोग से सिख सेवक जत्था द्वारा नवमें सिख गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाशोत्सव आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया । इस मौके पर अखंड कीर्तनी रागी जत्था भाई अर्जन सिंह सिंह एवं शिष्यों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब में अंकित गुरु तेग बहादुर जी की वैराग्यमयी गुरुवाणी का सम सामयिक गुरुवाणी शबद कीर्तन प्रवाह चलाकर श्रद्धालुओं को रसविभोर किया । बीबी अंजू कौर दुआ ने सरबत के भले की अरदास संपन्न कराई, तदोपरान्त गुरु का लंगर और कड़ाह प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य सेवादार गुरपाल सिंह सलूजा ने आभार व्यक्त किया। सिख नारी मंच द्वारा इकबाल भवन स्थित गुरुद्वारा माईयां सहित नगर के विभिन्न गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार और गुरु के लंगर लगाए गए। आज 20 ता. को नगर के विभिन्न गुरुद्वारों में पंचम पातशाह गुरु अर्जनदेव जी का प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। गुरुद्वारा मढ़ाताल में आज से प्रातः 6 बजे से 7.15 बजे तक लगातार 40 दिनों तक गुरुजी की पवित्र गुरुवाणी, श्री सुखमणि साहिब का श्रृंखलाबद्ध पाठ साध संगत द्वारा निरन्तर किया जाएगा। 30 मई को गुरुनानक दरबार गोरखपुर मैदान में गुरु अर्जनदेव जी का शहीदी दिवस आयोजित किया जाएगा । सिख कल्चरल एसोसिएशन जबलपुर द्वारा 23 एवं 24 अप्रैल को सायं 5 बजे से 11 बजे तक मेरा पिंड मेरी जान, मेरी मां बोली, मेरी पहचान विषयक पंजाबी विरसा वैसाखी मेला का आयोजन किया जाएगा।








