सिंधु युवा संस्था द्वारा डाॅ. एके वाधवानी का सम्मान

Join Us

जबलपुर. भर्तीपुर स्थित झूलेलाल मंदिर में विविध धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. सिंधु युवा संस्था द्वारा आयोजित किए गए समारोह में सांसद आशीष दुबे मुख्य अतिथि रहे. केन्ट विधायक अशोक रोहाणी ने समारोह की अध्यक्षता की. इस अवसर पर मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन जबलपुर के अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार वाधवानी को समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया. इस दौरान प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया. समारोह में करतार सिंह भटीजा, हरि रोहाणी, डाॅ. दीपक बहरानी, श्यामदास आसवानी, रमेश. बालानी, भारत रोहाणी, डाॅ. जय रोहाणी, मीनू भगत, जय रोहाणी आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही.

Previous articleप्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारों में गूंजी गुरुवाणी
Next articleएमपी ट्रांसको वेबसाइट पर पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र सुविधा शुरू