हज़रत बाबा बुनियाद अली शाह के उर्स पर बिखरेगी सदभावना

Join Us

 परचम कुशाई के साथ हुआ उर्स का आगाज़

जबलपुर. जबलपुर के मिलौनीगंज सूजी मुहल्ला स्थित मशहूर वली हज़रत बाबा बुनियाद अली शाह रहमातुल्लाह अलैहे का 96 वां सालाना उर्स शान व शौकत व अकीदत के साथ मनाया जाएगा. 24 अप्रैल गुरूवार को सुबह 8 बजे कुरआन ख़्वानी के साथ उर्स का आगाज होगा. दोप. ढाई बजे
हज़रत बाबा मुल्ला जमालुद्दीन शाह रहमातुल्लाह अलैहे के पुराना पुल गोहलपुर स्थित निवास से गागर चादर जुलूस निकाला जाएगा.आस्तान ए बुनियादी के सज्जादा नशीन अल्हाज सूफ़ी हज़रत बाबा मेराज अहमद जमाली जुलूस की कयादत करेंगे.सूफी हज़रत खादिम बाबा जमाली की ख़ास मौजूदगी में जुलूस मुस्लिम इलाकों का गश्त करते हुए दरबारे बुनियादी पहुँचेगा, जहाँ मज़ार अक़दस पर चादरपोशी की जाएगी. इसी दिन रात 10 बजे से महफ़िल ए समां होगी.
शूक्रवार 25 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से कुल शरीफ़ की न्याज़ व रंग की मेहफ़िल होगी. उर्स के अंतिम दिन शनिवार 26 अप्रैल को पुराना पुल गोहलपुर में रात 11 बजे से सूफियाना कव्वाली का अहतिमाम किया गया है. सज्जादा नशीन सूफ़ी अल्हाज हज़रत बाबा मेराज अहमद जमाली व सूफी हज़रत खादिम बाबा जमाली ने अकीदतमंद हज़रात से उर्स में शिरकत की गुज़ारिश की है. बताते चलें कि हज़रत बाबा बुनियाद अली शाह की दरगाह शरीफ जबलपुर की कौमी एकता के लिए अलग पहचान रखती है. जहाँ हर जाति धर्म के लोग अकीदत के साथ हाजिरी देते हैं.

Previous articleलोको पायलटो को दी जा रही बेहतरीन सुविधाएं, वर्किंग कंडीशन में आया है सुधार
Next articleप्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारों में गूंजी गुरुवाणी