डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या

Join Us

भोपाल(आरएनएस)।बैरसिया में गुरुवार रात एक मजदूर की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद आधा दर्जन युवकों ने उसे पीटा था। आरोपी और मृतक आपस में रिश्तेदार हैं। फिलहाल एक भी आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी है। घटना गुरुवार रात की है। शुक्रवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि धनेश्वर यादव (50) मूलत: बिहार का रहने वाला था। फिलहाल वह ग्राम बवचिया थाना बैरसिया स्थित एक वेयर हाउस में पल्लेदारी का काम करता था। उसका रिश्तेदार रंजीत यादव भी बिहार का रहने वाला है और पास के दूसरे गांव में स्थित वेयर हाउस पर काम करता है। गुरुवार रात रंजीत अपने चार-पांच साथियों को लेकर धनेश्वर यादव के पास पार्टी करने पहुंचा था। यहां उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर रंजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर धनेश्वर की लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। धनेश्वर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने बताया कि झगड़े की सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची थी, लेकिन तब तक घायल धनेश्वर की मौत हो गई थी। उस पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। आरोपी रंजीत और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो पाएगाउस पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। आरोपी रंजीत और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा
00

Previous articleविकास कार्यों में लापरवाही नहीं चलेगी, अधिकारियों को समय पर करना होगा पूरा काम
Next articleशालाओं में 22 अप्रैल को होगा पृथ्वी दिवस का आयोजन