पूतना वध से लेकर माखन चोरी तक की कथाओं ने मोहा श्रोताओं का मन
नर्मदापुरम। कोठी बाजार स्थित माँ आदि शक्ति मंदिर प्रांगण में जारी श्रीमद्भागवत कथा के पाँचवे दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण और आनंददायक वर्णन हुआ। कथा वाचक पं सद्भव तिवारी ने पूतना वध, शकटासुर वध, त्रिणावर्त वध, नंद बाबा की वापसी और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी चित्रण किया। कथा में जैसे ही पूतना वध और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन हुआ, श्रोता भावविभोर हो गए। मक्खन चोरी, ग्वाल बालों के साथ लीलाएं और यशोदा माँ की ममता से जुड़ी कथाओं ने माहौल को आनंद और भक्ति से भर दिया। कथा में भारी संख्या में श्रद्धालू गण उपस्थित हो रहे हैं। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भजनों की प्रस्तुति पर अनेक दर्शक नृत्य करने पर विवश हो रहे हैं।







