नर्मदापुरम। ट्राइडेंट ग्रुप की सीएसआर इकाई के अंतर्गत हेल्थ ऑन व्हील मोबाइल एम्बुलेंस द्वारा परियोजना की शुरूआत मधुबन अस्पताल ट्राइडेंट ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की इकाई के सहयोग से किया जा रहा है। इस पहल के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। महुकला गांव में आज 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयोेजन टीम द्वारा बताया गया कि शिविर में उपलब्ध निःशुल्क सेवाओं के अंतर्गत अनुभवी डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवम परामर्श दिया जाएगा। साथ ही बीपी शुगर और एचबी; हीमोग्लोबिन की जांच होगी। इसके अलावा दवाईयों का वितरण, गंभीर मामलों के लिए रेफर एवं मोबाइल एम्बुलेंस की सुविधा रहेगी। ट्राइडेंट ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्यों का कहन है कि एक स्वस्थ गांव की दिशा में यह कदम मिलकर बढ़ाएं। खुद भी आएं और अपनों को भी साथ लाएं।







