प्रेमी संग मिलकर खुद ही उजाड़ दिया अपना सुहाग, पति की लाश को 10 बार सांप से डंसवाया

Join Us

मेरठ(आरएनएस)। यहां एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसे जान सब हैरान हैं। दरअसल एक पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सोते वक्त पति का गला घोंटा, फिर शव के नीचे सांप को दबा दिया। सांप ने युवक को 10 बार डसा। वारदात के बाद बॉयफ्रेंड को वहां से भगा दिया और खुद दूसरे कमरे में सोने चली गई। सुबह जब घरवाले उठे तो देखा कि युवक की मौत हो चुकी थी। उसके हाथ के नीचे एक जिंदा सांप दबा हुआ था। पूरा मामला मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव का है। यहां रहने वाला अमित मजदूर था। आठ साल पहले उसकी शादी रविता नाम की महिला से हुई थी। तीन छोटे-छोटे बच्चे भी थे। सबकुछ ठीक लग रहा था, लेकिन घर के अंदर कुछ और ही चल रहा था रविता के गांव के ही एक युवक अमरदीप जो अमित का दोस्त भी था उससे नजदीकियां बढ़ गई थीं। धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया। जब अमित को इसकी भनक लगी, तो उसने विरोध किया. बात-बात पर झगड़े होने लगे, लेकिन रविता ने न तो रिश्ता खत्म किया, न झगड़े बल्कि पति को ही खत्म करवा दिया। पुलिस के मुताबिक, अमित की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई। इसमें पता चला कि अमित की मौत सांप के डसने से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई है। इसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने पहले अमित की पत्नी रविता को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने बॉयफ्रेंड का नाम बताया। शुरुआत में दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ हुई तो दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।

 

Previous articleआज का राशिफल
Next articleस्वस्थ गांव, समृद्ध समाज के तहत ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा .निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आज