मेष राशि : आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। नए व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षकों की सहायता लेंगे, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब एंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।
वृष राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज पास की किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्ते के बारे में विचार करेंगे। परिवार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। कार्यों को पूरा करने में आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो सफल होंगे। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। आज काम में मन लगेगा।
मिथुन राशि : आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण घर पर तो समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे, परंतु अपने बहुत से महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल होंगे। आज किसी भी प्रकार का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। आज बिजनेस में महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें।
कर्क राशि : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज घर के बड़ों की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। सामाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ आपके दोस्ताना रिश्ते मजबूत होंगे। मेहनत के अनुरूप आपको उचित परिणाम हासिल होंगे। भावनाओं में आकर निर्णय लेने से बचे, ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। आज ऑफिस के कार्य समय से पूरा करने में सफल होंगे।
कन्या राशि : आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ों की राय लेना बेहतर साबित होगा। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आज कार्यस्थल पर दूसरे लोगों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। आज भाइयों के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से आज आपको राहत मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य की योजना बनाएंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपका व्यापार रोज की अपेक्षा अच्छा चलेगा।
मकर राशि : आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा, आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये नया खेल तलाश करेंगे।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्लान बनाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप पारिवारिक रिश्ते को महत्व देंगे। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। माता-पिता से दूर कहीं रहते हैं, तो पैतृक निवास की यात्रा हो सकती है।
मीन राशि : आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज कारोबार में चुनौतियां रहेंगी। बाहरी लोगों का दखल हो सकता है। बेहतर होगा सब कम अपनी देखरेख में ही करवाएं। आज आप कुछ समय धार्मिक स्थान पर बिताएंगे। आपके काम सुचारु रूप से संपन्न होते जाएंगे। घर पर कोई मांगलिक आयोजन कराने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे घर में खुशहाली आयेगी। आज अचानक धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।






