केंद्रीय जेल के कैदियों को प्रदान की संगीत सामग्री

Join Us

नर्मदापुरम। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के समाजसेवियों ने केंद्रीय जेल के धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई थी। उस समय वहाँ के कैदियों द्वारा संगीत की शानदार प्रस्तुति देख कर समाजसेवी पियूष शर्मा व उनके सहयोगियों का मन आनंदित हो गया था। तभी उन्हें लगा था कि इन कैदियों को आवश्यकतानुसार संगीत सामग्री उपलब्ध कराई जाना चाहिए। उस बात को ध्यान में रखते हुए समाजसेवियों ने जेल अधीक्षक श्री सोलंकी के माध्यम से जेल के बंदियों को संगीत सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष समाजसेवी पियूष शर्मा के साथ ही लोकेश तिवारी, घनेद्र राणे, अनुराग तिवारी ,प्रशांत तिवारी उपस्थित रहे।

Previous articleश्रीमद्भागवत कथा के पाँचवे दिन बाल रूप में श्रीकृष्ण की लीलाओं का मनोहारी वर्णन
Next articleगर्मी में शहर में पेयजल सप्‍लाई के लिए हुआ मंथन बनी कार्ययोजना, अनेक विकल्‍प तैयार किए