नागरिकों की सुविधाओं के लिए समग्र ई-केव्हायसी करने प्रत्येक वार्ड में लगेगें शिविर – निगमायुक्त प्रीति यादव

Join Us

संभाग क्रमांक 6 के अंतर्गत पॉंच वार्डो में आयोजित होने वाले शिविरों का अपर आयुक्त ने किया निरीक्षण

जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन के पत्र दिनांक 29 मार्च 2025 के अनुसार नगर निगम के साथ-साथ प्रदेश भर में दिनांक 1 अप्रैल से प्रारंभ होकर 31 मई 2025 तक मिशन मोड के रूप में ई-केव्हायसी का कार्य जारी है। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार समग्र ई-केव्हायसी के लिए नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वार्डो में शिविर लगाये जायेगें। इसके लिए उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।
इस संबंध में अपर आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह बताया कि समग्र ई-केव्हायसी करने के लिए प्रत्येक वार्ड में शिविर का आयोजन किया जायेगा। आज संभाग क्रमांक 6 के पं. कोविन्द बल्लभ पंत, डॉं. राम मनोहर लोहिया, पं. दीनदयाल उपाध्याय, राजीव गॉंधी, एवं डॉं. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका आज अपर आयुक्त श्रीमती सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह ने समस्त वार्ड प्रभारियों को अधिक से अधिक समग्र ई-केव्हायसी करने के तरीके बताये गए। इस अवसर पर संभागीय अधिकारी सतेन्द्र चक्रवर्ती, अरविन्द श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक विमल मुकुन्द नामदेव आदि उपस्थित रहे। ऑंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मोबाइल एप के माध्यम से ई-केव्हायसी करना सिखाया गया निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देश पर अपर आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह के द्वारा संभाग क्रमांक 6 के अंतर्गत ऑंगनवाड़ी केन्द्रों में जाकर ऑंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को मोबाइल एप के माध्यम से लाड़ली बहना एवं सेना की ई-केव्हायसी करना सिखाया गया, जिससे कोई भी लाडली बहन लाभ से वंचित न हो सके।

Previous articleनिगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर यातायात में बाधित अतिक्रमणों को हटवाने की गई कार्यवाही
Next articleएमपी पावर कंपनी ने कार्मिक की मृत्यु होने पर आश्रि‍त परिवार को दी जाने वाली अनुग्रह अनुदान राश‍ि को सवा लाख रूपए किया