निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर यातायात में बाधित अतिक्रमणों को हटवाने की गई कार्यवाही

Join Us

शहर के सभी लेफ्ट टर्न को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ-साथ यातायात में बाधित सभी अतिक्रमणों को हटाने निगमायुक्त के कड़े निर्देश

अतिक्रमण न हटने की स्थिति में अतिक्रमण विभाग के अधिकारियों के विरूद्ध होगी बड़ी कार्रवाई – निगमायुक्त प्रीति यादव

जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा आज सर्किट हाउस नं. 2 क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने अधिकारियों को यातायात में बाधित अतिक्रमणों को हटवाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिये इसके साथ-साथ जुर्माना लगाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में अभियान चलाकर चौंतरफा अवैध अतिक्रमणों एवं निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की जाये। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने यह भी निर्देशित किया कि शहर के सभी लेफ्ट टर्न को भी अतिक्रमण मुक्त कर यातायात को सुगम बनाएॅं। यदि इस जनहित के कार्यो में कोई लापरवाही बरती गई तो अब सीधे सहायक अतिक्रमण अधिकारी एवं सभी दल प्रभारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निगम सीमा अंतर्गत मुख्य चौराहों, मार्गो एवं मुख्य बाजार सुरपमार्केट से गंजीपुरा, लॉर्डगंज, बड़ा फुहारा, कमानिया एवं छोटे फुहारे तक अस्थाई रूप से स्थापित दुकानों के शेड, ठेले एवं टपरों से यातायात व्यवस्था खराब हो रही है इसलिए इन सभी व्यस्तम क्षेत्रों में नियमित रूप से अतिक्रमण दस्ता लगाकर अस्थाई ठेले, टपरे, शेड आदि हटवाने की कार्रवाई कराई जावे। उन्होंने यह भी कहा है कि शहर के सभी लेफ्ट टर्न अतिक्रमण मुक्त हों और इसके लिए अतिक्रमण दस्ता प्रतिदिन निगरानी करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Previous articleशिव-शक्ति दिव्य अनुष्ठान में आज किया जाएग शहद की धारा से अभिषेक
Next articleनागरिकों की सुविधाओं के लिए समग्र ई-केव्हायसी करने प्रत्येक वार्ड में लगेगें शिविर – निगमायुक्त प्रीति यादव