ई-केवायसी कराने हेतु विशेष अभियान

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। जिला आपूर्ति नियंत्रक अजीत कुजूर ने बताया कि जिले में 12 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक शेष रहे हितग्राहियों की ई-केवायसी कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ई-केवायसी से शेष रहे समस्त हितग्राहियों से अपील की जाती है कि प्रत्येक सोमवार को उचित मूल्य दुकान पर एंव प्रत्येक मंगलवार को वार्ड / ग्राम पंचायत कार्यालय पर आयोजित शिविर में जाकर अथवा अपनी निकटस्थ शासकीय उचित मूल्य दुकान पर जाकर अपनी ई-केवायसी कराकर असुविधा से बचें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 अंतर्गत सम्मिलित 543.31 लाख में से 435.04 लाख पात्र हितग्राहियों के ई-केवाईसी किए जा चुके है शेष 108.27 लाख हितग्राहियों के केवाईसी 30 अप्रैल 2025 तक करने के निर्देश भारत सरकार द्वारा दिए गए है। जिलेवार प्रगति एवं अभियान के लिए जिलेवार दैनिक ई-केवाईसी लक्ष्य परिशिष्ट-अ पर संलग्न है। समय- सीमा में समस्त पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी न होने पर ई-केवाईसी शेष रहने वाले हितग्राहियों को वितरित खाद्यान्न पर भारत सरकार द्वारा अनुदान भुगतान पर रोक लगाया जाना संभावित है।

Previous articleबाबा साहेब के पदचिन्हो पर चलने का दृढ संकल्प है हमारा – रानी अग्रवाल
Next articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर किया नमन