बाबा साहेब के पदचिन्हो पर चलने का दृढ संकल्प है हमारा – रानी अग्रवाल

Join Us

भोपाल (आरएनएस)।आज संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का जन्मोत्सव आम आदमी पार्टी ने समूर्ण प्रदेश में जिला एवं विधानसभा स्तर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी ने प्रादेशिक नेतृत्व के निर्देश पर संविधान की उद्देशिका का वाचन कर संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। आप के प्रदेश अध्यक्ष्य एवं सिंगरोली महापौर रानी अग्रवाल ने बाबा साहेब की जयंती पर कहा की एक और बाबा साहेब ने विभिन्नता वाले देश में जहां पग पग पर भाषा ,संस्कृति, रीति रिवाज, मजहब, जात पात अलग अलग है ऐसे विभिन्नता वाले देश में संविधान निर्माण का अद्वितीय कार्य बाबा साहेब ने किया है जो वंदनीय है लेकिन वर्तमान समय में तानाशाही सरकार द्वारा खुलेआम संविधान के विपरीत अनेक कार्य किये जा रहे है जो निंदनीय है। आज इस अवसर पर हम संकल्प लेते है की संविधान रक्षार्थ आम आदमी पार्टी का एक एक सिपाही तन मन धन से जीवन पर्यन्त संविधान की रक्षा करने के लिए लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देगा। साथ ही उनके आदर्शो को आत्मसात करने का संकल्प लेते है की उनके बताये आदर्शोएवं उनके पदचिन्हो पर चलकर प्रदेश को एक स्वर्णिम प्रदेश बनाएंगे।
बाबा साहेब की जयंती आज सम्पूर्ण मध्यप्रदेश जिला एवं विधानसभा में मनाकर उदेशिका का वाचन कर संविधान रक्षार्थ संकल्प लिया।
0

Previous articleजल की हर बूंद में जीवन का सार, इसे सहेजने से ही दूर होगा भविष्य का जल संकट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleई-केवायसी कराने हेतु विशेष अभियान