जबलपुर! मुस्लिम बहुल क्षेत्र सुब्बा शाह स्तिथ हजरत सुब्हान अल्लाह शाह रह. अलैह का 88 वॉ दो दिनी उर्स का आगाज कल जुमा को चादर जुलूस के साथ हुआ। दरबारे सुबहानिया के सज्जादानशीन बदरुद्दीन गुड्डू बाबा की सरपरस्ती में अकीदत व मोहब्बत के साथ चादर संदल जुलूस निकाला गया चादर जुलूस मे मौलाना जुनून नक्शबंदी, नागपुर से बाबा के खानदान से तशरीफ लाये जमील भाई, गब्बू भाई, शुफ़ी नसीम भाई, रियाज भाई, अतीक़ भाई यार मोहम्मद अंसारी, सुल्तान खान, रफीक पहलवान, नईम शाह सहित सैकड़ो अकीदत मंद शामिल रहे। मरहूम सलाम कलाम के मकान चांदनी चौक से संदल चादर जुलूस निकाला गया। मुस्लिम बहुल क्षेत्र मंडी मदार टेकरी, हड्डिगोदाम , पंचकुइयां होते हुए चादर जुलूस दरगाह शरीफ पहुंचा। जहाँ परम्परानुसार मजारे अकदस पर चादरपोशी और गुलपोशी की रस्म अदा की गई। रात्रि 10 बजे से महफिलें सिमा का एहतेमाम किया गया जिसमे जबलपुर के मुकामी कव्वाल गुलाम सुब्हानी, शब्बीर सखाबत,शकील मोअज्जन ने एक से बढ़कर कलाम पेश किए। आज 12 अप्रैल शनिवार को चाँदनी चौक से चादर शरीफ का जुलूस निकाला गया जिसमे घोड़े, ऊंट,अखाडा के साथ श्याम बेंड जो हनुमानताल, घोड़ा नक्कास, ढलगर मोहल्ला, यकिनिया चौक, नालबंद मोहल्ला, चारखम्बा, बहोराबाग, ठक्कर ग्राम होता हुआ मजारे अकदस पर पहुंचा।। जहां चादर व गुल पोशी की रस्म अदा की गई।








