भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में प्रारंभ

Join Us

जबलपुर। भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत के दो दिवसीय प्रांत प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के कृषक भवन में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र, रजिस्ट्रार डॉ एस एस तोमर, प्रधानमंत्री एमएसपी कमेटी के सदस्य व भारतीय एग्रो इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर के अखिल भारतीय अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, किसान संघ के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष विशाल चंद्राकर, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल, क्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, प्रांत अध्यक्ष गजराज सिंह जी उपस्थिति में ध्वजारोहण, भारत माता व भगवान बलराम के पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि देश की कृषि नीतियों में तेजी से बदलाव आ रहा हैं। देश के किसानों को भी राज्य व केंद्र सरकारों की नीतियों को जानना आवश्यक है। इसलिए यह वर्ग प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण है। जो प्रांत के जिलों में जाकर ग्राम समिति के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे।

Previous articleखालसा पंथ का सृजन दिवस वैसाखी महापर्व की आज देशभर में होगी धूम
Next articleहाजी सुब्हान अल्लाह शाह बाबा के उर्स में उमड़ा जनसैलाब