प्रेमनगर और जी सी एफ में होगा मुख्य आयोजन
जबलपुर/खालसा पंथ का सृजन दिवस और फसलों की कटाई उपरान्त मनाया जाने वाला वैसाखी महापर्व की आज देशभर में धूम रहेगी । संस्कारधानी जबलपुर में आज 13 अप्रैल को मुख्य आयोजन गुरुद्वारा प्रेमनगर, मदनमहल और गुरुद्वारा जी सी एफ में होगा जहां धूमधाम से बैसाखी महापर्व मनाया जाएगा। दोनों ही आयोजनों में श्री दरबार साहिब अमृतसर, पंजाब के विख्यात हुजूरी रागी जत्था भाई जगतार सिंह, ढाड्डी जत्था भाई ब्रिछपालसिंह, बरकंडी वाले, इतिहासविद ज्ञानी हरमीत सिंह,जम्मू सहित अनेक विद्वतजन शिरकत करेंगे। अभिलाषियों को अमृत पान भी करवाया जाएगा और सिख नारी मंच के नेतृत्व में रक्तादान शिविर लगाया जाएगा। विभिन्न संस्थाओं द्वारा लस्सी और शरबत, छबील के स्टाल लगाकर सेवा की जाएगी। गुरु का लंगर दिनभर वितरित किया जाएगाप्रधान साहब मंजीत सिंह ननडा, चरणजीत सिंह कैला, सुरिंदर सिंह होरा, हरमीत सिंह धन्जल, बलजीत सिंह मांगट, अवतार सिंह पलाहा, अजायब सिंह कैंबो एवं प्रबंधक कमेटी ने साध संगत से सहयोग एवं उपस्थिति की अपील की है।
गुरुद्वारा जी सी एफ के प्रधान महेंद्र सिंह नागी एवं सचिव परमदीप सिंह मैनी ने बताया कि आजादी से पूर्व सन 1941से यहां वैसाखी महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां आज कीर्तन दरबार और गुरु का लंगर पंगत में वितरित किया जाएगा। साथ ही गणमान्य समाज सेवियों को सम्मानित भी किया जाएगा।प्रबंधक कमेटी ने उपस्थिति की अपील की है। नगर के विभिन्न हिस्सों में फल और मिष्ठान के साथ ही जरुरतमंद छात्रों को कापी और किताबें प्रदान की जाएंगी
वैसाखी पर आज रातभर गुरु का लंगर पकाने और तैयार करने हेतु कार सेवा की गई इसमें महिला पुरुषों के साथ ही युवा एवं बच्चों ने भी शिरकत की ।








