रक्षा मंत्री को प्रेरित किया ज्ञापन
जबलपुर. ऑल इंडिया असोसिएशन ऑफ नॉनगैजेटेड ऑफीसर्स द्वारा दिनांक 7 अप्रैल से 11 अप्रैल तक डिफेंस के सभी निदेशालय में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से केंद्र सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाया गया۔ इसी तारतम्य में AIANGO की GCF ब्रांच में प्रभारी अधिकारी के माध्यम से रक्षा मंत्री, डिफेंस सेक्रेट्री तथा पेंशन सेक्रेटरी को ज्ञापन भेजा गया. ज्ञापन में ऑर्डनेंस फैक्ट्रीयों के निगमीकरण पश्चात प्रसार भारती मॉडल लागू सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति तक सरकारी कर्मचारी बनाए रखना, एनपीएस यूपीएस को खत्म कर सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ प्रदान करना तथा सभी ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीयों को पर्याप्त वर्कलोड देकर चार्जमेंन केडर की विभिन्न समस्याओं का समाधान करना आदि मांगे की गयीं. इस मौके पर संजय सिंह,नरेश बाजपेई, कुमार विभु, संजय शाह, राहुल कुमार, मनीष चौरसिया, कुमार संजय, मुकेश बट्टी, सुजीत कुमार, अवनीश कुमार, राजेंद्र रावत, अंजनी कुमार, सचिव चौकसे, संदीप जाटव, रवि शाह, संतोष कुमार , दीपक गनोरकर, धीरज सिन्हा इत्यादि उपस्थित रहे.








