नर्मदापुरम/ मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद माखन नगर द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बागलखेड़ी के निकट स्थित गऊघाट के कुंड की साफ सफाई की गई एवं जल संरक्षण एवं संवर्धन पर संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वहां उपस्थित बुजुर्गों द्वारा गऊघाट कुंड के नर्मदा पुराणों में उल्लेख के विषय में चर्चा की गई। अंत विकासखंड समन्वयक नरेंद्र देशमुख द्वारा इस पुरातन धरोहर का संरक्षण, संवर्धन एवं कुंड के जीर्णोद्धार हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था से हरीश नामदेव, सीएमसीएलडीपी छात्र संजू अहिरवार, सुरेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव, सरपंच रामभरोस यादव, रघुनंदन शर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।







