भारत मुक्ति मोर्चा का जेल भरो आन्दोलन सम्पन्न

Join Us

 अपनी मांगों को लेकर महामहीम राष्ट्रपति के नाम कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच सौपा ज्ञापन
सीहोर। सीहोर जिले में भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट जगदीश द्रविड़ के नेतृत्व में  बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ,राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा ,बीएमपी आदि संगठनों ने मिलकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया एवं प्रदर्शन कर अपनी गिरफ्तारियां देने के लिये तत्पर रहे। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर तनमय वर्मा को महामहीम राष्ट्रपति  को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि ईवीएम मशीन  इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के स्थान पर वैलेट पेपर से वोट डलवाने की व्यवस्था को लेकर था । क्योंकि वोट का अधिकार राजा बनाने एवं राजा बनने का भी अधिकार है जिस मशीन द्वारा समाप्त किया जा रहा है। दूसरे देश में हर नागरिक कानून की नजर में समान है तो उसे उसका सामान हिस्सा भी मिलना चाहिए अर्थात शासन प्रशासन में सामान हिस्सेदारी दी जाए। इसके लिए सबसे जरूरी है जाति आधारित जनगणना करवाना तो जाति आधारित जनगणना करवाई जाए। तीसरा देश के महापुरुष डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति तोडऩा आरएसएस बीजेपी के नेताओं द्वारा प्लान करके डॉक्टर अंबेडकर का अपमान करना जिसमें अमित शाह का नाम सबसे ऊपर लिया जा सकता है। बोधगया बौद्ध महा बिहार मंदिर में ब्राह्मण जाति की पुजारी ने कब्जा कर रखा है उसे हटवाना ।क्योंकि जब मस्जिद में मौलवी, गिरजाघर में पादरी, मंदिर में पुजारी तो बौद्ध धर्म के मंदिर पौधों को उनकी विरासत क्यों नहीं दी जाए। वहां पर हिंदू ब्राह्मण पुजारी का  क्या काम। पांचवा स्थानीय मुद्दे जिसमें हमारे जिले में सरकार द्वारा मनमाने तरीके से इंडिया गेल कंपनी डाली जा रही है। महिलाओं के निर्मम हत्या हो रही है। गांव में अंबेडकर साहब की मूर्तियां तोड़ी जा रही है या अंबेडकर का मूर्ति लगाने हेतु जग भूमि का विवाद खड़ा किया जाता है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अतिथि शिक्षक भर्ती नहीं होना आदि । सीहोर में जेल भरो आंदोलन में साथ सहयोग  बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बीएमपी राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के नेताओं सहित सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचे और अपनी गिरफ्तारियां दी। जिसमें  जगदीश द्रविड़, भारतीय युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जनम सिंह परमार, बहुजन मुक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष जितेंद्र मालवीय, संतोष मालवीय, फूल सिंह लाइनमैन, भोपाल संभाग अध्यक्ष भारतीय विद्यार्थी मोर्चा बी.एस. भदोरिया, दीपक कुमार, धूल सिंह मेवाड़ा, संजय धर्मेंद्र भदोरिया, राज मालवीय श्रीमती नर्मदा मैडम श्रीमती लीलावती मालवी श्रीमती सुमन पोरवाल, एस.एन.तोमर, मनोहर दुगारिया, प्रदीप गुजर, मनोहर ब्रिगादिया, लक्ष्मण दुगारिया, केशर सिंह कटारिया, मानसिंह मालवीय, धनसिंह मालवीय, लीलाबती मालवीय, आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Previous articleजल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गऊघाट के कुंड की साफ सफाई की गई
Next articleसीहोर शहर में गेल घर-घर कर रहा गैस का कनेक्शन