10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा जिले के सभी होम्योपैथिक औषधालयो में मेगा शिविरों का आयोजन किया गया

Join Us

नर्मदापुरम/ जिला आयुष अधिकारी डॉ विमला गढ़वाल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनांतर्गत लोक स्वास्थ्य सेवा प्रदाय संबंधी क्रियाकलाप के तहत विश्व होम्योपैथिक दिवस (270वें) हैनीमैन जयंती के अवसर पर गत दिवस 10 अप्रैल 2025 को जिले के सभी होम्योपैथिक औषधालयो में निःशुल्क होम्योपैथिक मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजन किया गया।

जिसमें जिला स्तर पर दशहरा मैदान बालागंज नर्मदापुरम में होम्योपैथी मेगा शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद श्री पूनम मेस्कर प्रसाद एवं  डॉ.एस.आर. करोजिया, शिविर के नोडल अधिकारी डॉ अक्षय जैन, डॉ अशोक पुष्कर डॉ.संदीप रघुवंशी,डॉ चंदन चावडा तथा समस्त पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।

जिले के सभी होम्योपैथिक औषधालय द्वारा मेगा शिविर में कुल 1651 रोगी लाभान्वित हुए।

Previous articleबिगडे वनों को सुधार के लिए वन विभाग बना हुआ है लापरवाह
Next articleजल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गऊघाट के कुंड की साफ सफाई की गई