भारतीय नौसेना को सलाम, पाकिस्तान के घायल सैनिक की जान बचाई

Join Us

ओमान (ए)। सीमा पर रिश्तों में दोनों देशों की तल्खी के बाद भी घायल पाकिस्तानियों को जरूरत पड़ी, तब भारतीय सैनिकों ने मौके पर पहुंचकर घायल सैनिक को पटटी बांधी। खबर है कि ओमान के तट पर काम के दौरान पाकिस्तानी क्रू के एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब उनकी मदद के लिए भारतीय नौसेना आगे आई।
रिपोर्ट के अनुसार, ओमान के तट पर मौजूद मछली पकडऩे वाले ईरान के जहाज में पाकिस्तानी क्रू के कुछ सदस्य काम में जुटे थे। काम के ही दौरान वे हादसे का शिकार हुए और गंभीर चोट आ गई। खबर है कि उनकी हड्डी टूट गई थी और हाथ में भी गंभीर चोट आई थी। इसकारण पाकिस्तानी क्रू के सदस्य का खून भी काफी बह गया था। घटना के बाद भारतीय युद्धपोत आईएनएस त्रिकंड ने उनकी मदद की थी। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने कहा, आईएनएस त्रिकंड ने तत्काल अपना रास्ता बदला और नाव तक पहुंचा। युद्धपोत के डॉक्टर कमांडो की मेडिकल टीम के साथ नाव पर पहुंचे। खबर है कि घायल शख्स के इलाज में करीब तीन घंटे का समय लगा। उन्होंने कहा, लोकल एनेस्थीसिया देने के बाद मेडिकल टीम ने अंगुलियों पर टांके लगाए गए और पट्टी बांधी। यह प्रक्रिया करीब 3 घंटे चली। खून का बहना भी नियंत्रण में आ गया था, जिसके चलते अंगुलियों को हमेशा के लिए खराब होने से बचा लिया गया। साथ ही दवाएं भी दी गईं थीं।

Previous articleसऊदी अरब का बड़ा कदम, भारत-पाकिस्तान समेत 14 देशों के नागरिकों पर लगाई पाबंदी
Next articleबांग्लादेश में यूनुस सरकार अपने विरोधियों पर कर रही अत्याचार