सऊदी अरब का बड़ा कदम, भारत-पाकिस्तान समेत 14 देशों के नागरिकों पर लगाई पाबंदी

Join Us

नई दिल्ली (ए)। सऊदी अरब सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए भारत और पाकिस्तान सहित 14 देशों के नागरिकों के लिए कुछ खास तरह के वीज़ा जारी करने पर अस्थायी रूप से पाबंदी लगा दी है। सऊदी विदेश मंत्रालय द्वारा लगाई गई इस रोक के तहत उमराह, बिजनेस और फैमिली वीज़ा शामिल हैं। यह पाबंदी फिलहाल जून मध्य तक लागू रहने की उम्मीद है। जिन 14 देशों पर यह वीज़ा प्रतिबंध लागू किया गया है, उनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया और यमन शामिल हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि जिन लोगों के पास पहले से उमराह वीज़ा है, वे 13 अप्रैल 2025 तक सऊदी अरब में प्रवेश कर सकते हैं।इस अस्थायी रोक के पीछे मुख्य वजह हज के दौरान अवैध रूप से शामिल होने की कोशिशों और वीज़ा नियमों के उल्लंघन को रोकना बताया गया है। सऊदी अधिकारियों के अनुसार, पूर्व में कई लोग मल्टीपल एंट्री वीज़ा या अन्य वीज़ा पर उमराह या दूसरे मकसद से आते थे, लेकिन हज सीजन के दौरान अवैध रूप से रुककर बिना अनुमति हज में शामिल हो जाते थे, जिससे भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा संबंधी चुनौतियां पैदा होती थीं। इसके अतिरिक्त, कुछ लोग बिजनेस या फैमिली वीज़ा पर आकर गैर-कानूनी तरीके से काम करने लगते थे, जो सऊदी श्रम कानूनों का उल्लंघन है और स्थानीय श्रम प्रणाली में बाधा उत्पन्न करता है।

Previous articleगाजा में कहर बनकर टूटा इजरायल, बमबारी में 32 लोगों की गई जान; हमास ने भी किया जवाबी हमला
Next articleभारतीय नौसेना को सलाम, पाकिस्तान के घायल सैनिक की जान बचाई