48 घण्टे के अंदर लाखो की चोरी नकबजनी की घटना का किया खुलासा

Join Us

 थाना रातीबड पुलिस को मिली सफलता
पूर्व मे थाना हबीबगंज, बागसेवनिया, ऐशबाग एवं रातीबड थाना क्षेत्र मे दी है घटना को अंजाम
भोपाल (ए) । शहर में होंने वाली चोरी, नकबजनी एवं गंभीर घटनाओ पर अंकुश लगाने एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु एवं अपराधियो के विरुध्द कडी कार्यवाही करने एवं पीडित को न्याय दिलाने हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अवधेश गोस्वामी द्वारा आरोपियो की धड पकड हेतु एवं कार्यबाही हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशो के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त महोदय अखिल पटेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस उपायुक्त महोदय जोन-01 श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे व सहायक पुलिस आयुक्त महोदय टीटी नगर श्रीमान चन्द्रशेखर पान्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रातीबड़ उनि0 रास बिहारी शर्मा के नेतृत्व में थाना रातीबड़ पुलिस नें चोरी, नकबजनी की घटना का खुलासा कर चोरी करने वाली गैंग को लिया अभिरक्षा मे । दिनांक 05.04.2025 आवेदिका केसकली मिश्रा नि0 नियर खेडापति हनुमान मंदिर डीपीएस रोड भोपाल थाना उपस्थित आकर जुवानी रिपोर्ट किया आज दिनांक 05/04/2025 के 12.30 बजे घर पर ताला लगाकर मंदिर गए थे। दोपहर करीबन 03.00 बजे वापस आकर देखा तो सामने के लोहे वाले गेट का ताला लगा हुआ था घर का मेन दरवाजे का कुंदा टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो मेरे कमरे की दो अलमारी का लाकर टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ पडा था और मेरी बेटी पुष्पा मिश्रा के कमरे की अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था, उसका भी पूरा सामान बेड पर बिखरा पडा हुआ था। किसी अज्ञात चोर ने उनके घर के दरवाजे और अलमारी का ताला तोडकर घर में प्रवेश कर घर में चोरी की है, जिस पर धारा 331(3), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया। घटना के संबंध में बरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया तो गया जो पुलिस उपायुक्त अखिल पटेल द्वारा तत्काल थाना पर टीम गठित कर नकबजनी की घटना का पता कर चोरी गये आभूषण बरामद कर आरोपीयो के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
अति. पुलिस उपायुक्त महोदय जोन-01 श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे व सहायक पुलिस आयुक्त टीटी नगर चन्द्रशेखर पान्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रातीबड़ उनि0 रास बिहारी शर्मा के नेतृत्व में थाना पर तीन अलग अलग टीमों का गठन कर घटना के संबंध में पतारसी की गयी जो संदेहियों के आने जाने के रास्ते एवं उनकी गतिविधियों का सूक्ष्मावलोकन रातीबड, कमलानगर, टीटीनगर, श्यामला हिल्स, चूनाभट्टी के प्रमुख मार्गों के चौराहों सहित कालोनी की गलियो के करीब 450 कैमरों का सूक्ष्मावलोकन करने पर 04 संदेही दिखाई दिए जिनके आने एवं जाने का रूट तस्दीक करने एवं तकनीकी संसाधनों उपयोग एवं मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर निषकर्ष प्राप्त हुआ कि घटना कारित करने वालो के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई की चोरी करने वाले चार लोग है जिनमे से दो शबरी नगर एवं दो बीजासेन नगर भोपाल के कुल चार आरोपीयो की जानकारी प्राप्त हुई जिनमे 1. विक्रम साहु पुत्र अभयराम उम्र 25 साल नि. भोपाल सहित अन्य तीन विधि विरोधी बालक है उक्त चारो को अभिरक्षा मे लेकर घटना के संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि चारो दोस्त मिलकर नीलबड तरफ गए थे जो एक सूने घर मे ताला लगा दिखाई दिया तो चारो दोस्तो ने मिलकर घर के बाहर लगा ताला रॉड से तोडकर घर के अंदर घुसकर अलमारियो के ताले तोडकर अलमारी मे अंदर रखे सोने, चाँदी एवं हीरे के आभूषण चोरी कर आपस मे बाँटना बताया जो आरोपीयो से चोरी किए आभूषण जप्त कर अन्य घटना के संबंध मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
कार्यवाही में निम्नांकित टीम की भूमिका सराहनीय रही।
टीम 01. थाना प्रभारी रातीबड़ उनि0 रासबिहारी शर्मा, प्रआर सर्वेश भदौरिया थाना बागसेवनिया, प्रआर. 110 दौलत, आर. आर 2090 रवि पाल, आर सचिन सेन ।
टीम 02. उनि. ओ.पी. रघुवंशी प्रआर रविन्द्र पाल, प्रआर सत्येन्द्र भदौरिया, आर वीरेन्द्र, आर हितेश सदारंग ।
टीम 03. उनि. रमेश सिंह, सउनि के. के. द्विवेदी, प्रआर महेश दांगी, आर चन्दर धनगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous articleहैवान बना रिश्ते का 35 साल का भाई, 8 साल की मासूम से किया दुष्कर्म का प्रयास
Next articleअधिकारियों को अपने अधिकारों की जानकारियॉ होना चाहिए : गुलशन बामरा