भोपाल (ए. )। बैरसिया थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम सुहाया के जंगल में शनिवार शाम 8 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके 35 साल के रिश्ते के भाई द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का रिश्तो को कलंकित किये जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि आरोपी बच्ची को बाइक से अपने घर खाना बनाने ले जा रहा था। बाइक पर उसने बच्ची के साथ गंदी हरकत की जिस पर नजर पडऩे पर तो कुछ लोगों ने बाइक से उसका पीछा किया। आरोपी मासूम को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा लेकिन पीछा कर रहे लोगों ने उसे पकडक़र धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए थाने लाकर उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बैरसिया के एक गांव में रहने वाली 8 साल की मासूम के पिता नहीं है, वह मां के साथ चाचा के घर पर रहती है। उनके घर 35 साल के बुआ का बेटा आलोक अहिरवार (परिवर्तित नाम) का आना-जाना है। प्रखर करीब 15 किमी दूर गांव में रहता है, और विवाहित है, उसके बच्चे भी हैं। प्रखर अक्सर घर में खाना बनाने के लिए बच्ची को अपने साथ लेकर जाता था। शनिवार को भी वह मासूम बच्ची को अपने साथ ले जाने के लिये घर पहुंचा। और बाद में उसे बाइक पर बैठाकर अपने घर ले जा रहा था। बताया गया है कि वह शराब के नशे में था। रास्ते में उसने चलती बाइक पर मासूम बच्ची के साथ गंदी हरकत की। उसकी इस करतूत पर वहॉ से जा रहे दो बाइक सवार लोगों की नजर पड़ गई। अनहोनी आशंका के चलते लोगों ने कुछ दूर तक उसकी बाइक का पीछा करने का सोच उसका पीछा करना शुरू कर दिया। शाम करीब साढ़े 6 बजे आरोपी बच्ची को लेकर सुहाया गांव के जंगल में सुनसान स्थान पर लेकर पहुंचा और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। तभी उसका उसका पीछा कर रहे लोगों ने उसे रंगे हाथों दबोचकर पिटाई लगा दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था।








