दावा/आपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि 15 अप्रैल तक, 17 अप्रैल को किया जाएगा निराकरण

Join Us

डिजिटल फसल सर्वेक्षण रबी 2024-25:

नर्मदापुरम/ अधीक्षक भू-अभिलेख, नर्मदापुरम द्वारा जानकारी दी गई है कि डिजिटल फसल सर्वेक्षण मौसम रबी 2024-25 के अंतर्गत किसानों द्वारा दावा/आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। इस अवधि में संबंधित किसान फसल सर्वेक्षण मौसम रबी 2024-25 से संबंधित आपत्ति या दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।

अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार, प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण 17 अप्रैल 2025 तक संबंधित तहसीलदार द्वारा किया जाएगा। समस्त संबंधित राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय-सारणी के अनुसार समस्त कार्यवाही पूर्ण करें, ताकि डिजिटल फसल सर्वेक्षण की प्रक्रिया सुचारु रूप से सम्पन्न की जा सके।

Previous articleमुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से नवदंपत्तियों को विवाह की शुभकामनाएं दी
Next articleजल संरक्षण के लिए ग्राम भिलाड़िया कला में आयोजित किया गया जागरुकता अभियान