मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से नवदंपत्तियों को विवाह की शुभकामनाएं दी

Join Us

नर्मदापुरम/ प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव का रविवार को नर्मदापुरम जिले में आगमन हुआ था। इस दौरान मुख्‍यमंत्री डॉ यादव ने स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात सर्किट हाउस पहुंचे एवं सर्किट हाउस से ही उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से उज्‍जैन जिले में आयोजित सेन समाज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाहित 36 नवदंपत्तियों को विवाह की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सभी नवदंपत्तियों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की एवं सभी नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

Previous articleमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत
Next articleदावा/आपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि 15 अप्रैल तक, 17 अप्रैल को किया जाएगा निराकरण