नर्मदापुरम/ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का रविवार को नर्मदापुरम जिले में आगमन हुआ। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव का स्थानीय हेलीपैड पर सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, नर्मदापुरम विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा, पिपरिया विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, सिवनी मालवा विधायक श्री प्रेम शंकर वर्मा, नगर पालिका नर्मदापुरम की अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, श्रीमती प्रीति पवन शुक्ला ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष श्री पीयूष शर्मा, श्री महेन्द्र यादव, श्री सुनील रघुवंशी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण तथा नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी, पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश कुमार शुक्ला, डीआईजी श्री प्रशांत खरे, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरकरन सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।






